Saturday, July 19, 2008

यात्रा योजना

यात्रा की रूप रेखा लगभग बन सी गई है।

दिल्ली से चलेंगे।
मार्ग होगा दिल्ली --> आगरा --> ग्वालियर --> शिवपुरी --> उज्जैन (श्री महाकालेश्वर धाम) (शिवपुरी से उज्जैन का मार्ग अभी स्पष्ट नहीं है मुझे) --> श्री ॐकारेश्वर (इंदौर खंडवा के बीच में हैं, कुछ रिश्तेदार हैं, उनसे पूछना है) --> जलगाँव --> अजंता --> एल्लोरा --> श्री घ्रुननेश्वर धाम (निकट औरंगाबाद) --> पुणे --> श्री भीमाशंकर धाम (पुणे नासिक के बीच में) --> श्री त्र्यम्बकेश्वर धाम ( नासिक में) --> नासिक --> सूरत (मेरे मौसेरे भाई रहते हैं) --> कर्णावती (अमदावाद) (लोथल में सिन्धु सभ्यता का संग्रहालय देख कर) --> राजकोट --> वेरावल (श्री सोमनाथ धाम) --> श्री द्वारका धाम --> जामनगर --> Golden Quadrilateral से उदयपुर (एकलिंगजी के दर्शन ) --> पुष्कर --> दिल्ली

प्रति दिन ४०० किलोमीटर ही चलेंगे। सूर्यास्त के समय जहाँ होंगे वहां रुक जायेंगे।

अभी तो यही सोच है।

इति

0 comments: